भारत के लिए एआई का मतलब ऑल इन्क्लूसिव, तकनीक से बदलेगा देश: पीएम मोदी

0

पेरिस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित प्रतिष्ठित टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप सम्मेलन विवाटेक 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के लिए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का अर्थ “ऑल इन्क्लूसिव” है। उन्होंने कहा कि तकनीक का उद्देश्य केवल विकास नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाना होना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत तेजी से डिजिटल परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ रहा है और एआई का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा जनसेवाओं को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि तकनीक ऐसी होनी चाहिए जो सभी के लिए अवसर पैदा करे और समावेशी विकास को बढ़ावा दे।

मोदी ने वैश्विक निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि देश नवाचार और स्टार्टअप के क्षेत्र में दुनिया के सबसे बड़े केंद्रों में से एक बन रहा है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए अरबों डॉलर की सहायता और अनुकूल नीतियां उपलब्ध करा रही है।

प्रधानमंत्री ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच मजबूत होते आर्थिक संबंधों का भी उल्लेख किया और कहा कि दोनों क्षेत्रों के बीच सहयोग भविष्य की वैश्विक अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि एआई और नवाचार के क्षेत्र में भारत दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here