संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CMS) 2026 का आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम अपनी वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1358 पदों को भरा जाना है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, देश भर के विभिन्न केंद्रों पर यह परीक्षा 2 अगस्त 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा दो अलग-अलग शिफ्ट में होगी, जिसमें उम्मीदवारों के मेडिकल ज्ञान का परीक्षण किया जाएगा। आयोग ने छात्रों को सलाह दी है कि वे समय रहते आधिकारिक पोर्टल से विस्तृत टाइमटेबल डाउनलोड कर लें।
UPSC CMS 2026: टाइमटेबल
परीक्षा के समय और शिफ्ट की बात करें तो पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी, जिसमें पेपर-I (कोड नंबर 1) आयोजित किया जाएगा। इस पेपर में जनरल मेडिसिन और पीडियाट्रिक्स (Paediatrics) से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगी, जिसमें पेपर-II (कोड नंबर 2) होगा। दूसरे पेपर के अंतर्गत सर्जरी, गायनेकोलॉजी एंड ऑब्सटेट्रिक्स (Gynecology and Obstetrics) और प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन जैसे विषयों को शामिल किया गया है। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा।
ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा शेड्यूल
- उम्मीदवार अपना परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Combined Medical Services Examination, 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर परीक्षा कार्यक्रम की एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें परीक्षा की तारीख, समय और विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई होगी।
- अभ्यर्थी भविष्य के संदर्भ के लिए इस पीडीएफ को डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले सकते हैं।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने और एडमिट कार्ड से जुड़े निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।




