TMC के बागी सांसदों का बड़ा फैसला, अब एनडीए की सहयोगी NCP(SPI) में करेंगे विलय

0

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (TMC) में जारी अंदरूनी कलह के बीच पार्टी के बागी सांसदों ने बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए एनडीए की सहयोगी नेशनलिस्ट सिटिजन पार्टी ऑफ इंडिया (NCP-SPI) में विलय का फैसला किया है। बागी सांसदों ने सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर सदन में अलग बैठने की व्यवस्था की मांग भी की।

बागी गुट की अगुवाई कर रहीं सांसद काकोली घोष दस्तिदार ने कहा कि उनके समूह के पास पर्याप्त संख्या बल है और वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका समूह जल्द ही औपचारिक रूप से NCP(SPI) में शामिल होगा।

इस दौरान सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय भी बागी गुट के साथ मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि विलय और अन्य राजनीतिक निर्णय आपसी सहमति से लिए जाएंगे। राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को तृणमूल कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

बंगाल से दिल्ली तक इस राजनीतिक बदलाव की चर्चा तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इसके असर पर सभी की नजर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here