AIIMS जा रहे मां-बेटे को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत

0

रायपुर। राजधानी रायपुर के टाटीबंध चौक में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। मां-बेटा स्कूटी से AIIMS दवा लेने जा रहे थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी पद्मावती राय अपने 18 वर्षीय बेटे गणेश राय के साथ AIIMS जा रही थीं। टाटीबंध चौक के पास पीछे से आए ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान महिला ट्रक के पहिए की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटा गणेश राय को हल्की चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भेजा। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है तथा फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय तक क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित रहा।

इधर, टाटीबंध और सरोना के बीच शनिवार को कुछ घंटों के भीतर कई वाहन दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें बस, ट्रक और कारें आपस में टकरा गईं। लगातार हो रहे हादसों को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here