किसी अनुभवी से सलाह लेना आपकी समस्या का समाधान निकाल सकता है. काफी फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है. किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ चल रहे गिले शिकवे दूर करें. विद्यार्थी पूरी मेहनत से अपने लक्ष्य को पूरा करेंगे. मन में राहत और आत्मविश्वास रहेगा. कोई विपरीत परिस्थिति बनने पर अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है.
व्यवसायिक/Professional:- कामकाजी महिलाओं का किसी अपरिचित व्यक्ति पर बिना सोचे समझे भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा. कामकाज में सतर्कता लाभदायक रहेगी. किसी योजना में विफल होने पर खुद को हरा हुआ न समझे. हिम्मत कर दोबारा प्रयास करें. युवाओं को अपने भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर पूरा ध्यान रहेगा.
स्वास्थ्य/Health:- काम के बीच-बीच स्ट्रेचिंग करते है. रात को पैरों के तलवों में सरसों के तेल की मालिश करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:- परिवार में पैसों को लेकर तनाव हो सकते है. इस समय किसी को उधारी न दें.
रिश्ते/Relationship:- प्रिय के साथ मिलकर किसी छोटे से व्यवसाय की शुरुआत कर सकते है. प्यार में परिपक्वता आएगी.



