जया बच्चन का पुराना बयान वायरल, अमिताभ संग शादी को लेकर कही थी बड़ी बात

0

नई दिल्ली:

बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में शामिल अमिताभ बच्चन और जया बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह कोई फिल्म या फैमिली फंक्शन नहीं, बल्कि जया बच्चन का एक ऐसा बयान है जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. हाल ही में एक बातचीत के दौरान जया ने शादी, रिश्तों और आज की जनरेशन को लेकर खुलकर अपनी राय रखी. इसी दौरान उन्होंने मजाक-मजाक में अमिताभ बच्चन को लेकर ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए. हालांकि उनके बयान में ह्यूमर भी था और रिश्तों को लेकर गहरी सोच भी छिपी थी.

शादी पर जया बच्चन की बेबाक राय

जया बच्चन ने बातचीत में कहा कि आज के समय में रिश्तों को चलाने के लिए शादी जरूरी नहीं है. उनका मानना है कि अगर दो लोग खुश हैं और एक-दूसरे को समझते हैं, तो कानूनी मुहर ही सबकुछ नहीं होती. उन्होंने अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा को लेकर भी कहा कि वो नहीं चाहतीं कि आज की लड़कियां जल्दबाजी में शादी करें. जया ने कहा कि समय बहुत बदल चुका है और नई पीढ़ी पहले से ज्यादा समझदार है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में ये भी कहा कि पुराने समय में उन्होंने और अमिताभ बच्चन ने शादी के काफी समय बाद रजिस्टर साइन किया था.

Latest and Breaking News on NDTV

अमिताभ बच्चन को लेकर कही ये बात

बातचीत के दौरान जब जया बच्चन से पूछा गया कि क्या अमिताभ बच्चन भी शादी को लेकर ऐसी ही सोच रखते हैं, तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया, ‘हो सकता है वो शादी को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती कह दें, लेकिन मैं ये सुनना नहीं चाहती.’ उनका ये बयान तेजी से वायरल हो गया. हालांकि जया ने इसे मजाकिया अंदाज में कहा था, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे अलग-अलग तरीके से देख रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here