वनांचल के बेटे ने बढ़ाया प्रदेश का मान, आईएफएस बनकर रचा नया इतिहास

0

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से भारतीय वन सेवा (IFS) के लिए चयनित रायगढ़ जिले के संबलपुरी गांव निवासी अजय गुप्ता ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अजय को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे छत्तीसगढ़, विशेषकर वनांचल क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि जंगलों में तेंदूपत्ता और महुआ संग्रह कर परिवार का सहयोग करने वाला युवा आज वन संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने जा रहा है, जो संघर्ष और संकल्प की मिसाल है।

अजय गुप्ता ने आर्थिक अभावों के बावजूद पढ़ाई जारी रखी और 10वीं व 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने के बाद National Institute of Technology Raipur में अध्ययन किया। उन्होंने भारतीय वन सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 91वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अजय की सफलता वनांचल के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here