TMC के तीन खातों पर कार्रवाई: 440 करोड़ रुपये फ्रीज, 10 बागी विधायकों की शिकायत के बाद बड़ा कदम

0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के तीन बैंक खातों से निकासी पर रोक लगा दी गई है और इनमें जमा लगभग 440 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई पार्टी के 10 बागी विधायकों द्वारा की गई शिकायत के बाद की गई है।

जानकारी के अनुसार, शिकायत में खातों में जमा धनराशि के स्रोत और उसके उपयोग की जांच की मांग की गई थी। इसके बाद संबंधित बैंक ने खातों से रकम निकालने पर अस्थायी रोक लगा दी। हालांकि खातों में धन जमा किया जा सकता है, लेकिन निकासी की अनुमति नहीं होगी।

विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष शुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बागी विधायकों ने मामले की विस्तृत जांच कराने और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि खातों में जमा धन के स्रोत की पारदर्शी जांच होनी चाहिए और यह भी देखा जाना चाहिए कि कहीं सार्वजनिक धन या अन्य वित्तीय अनियमितताओं से इसका संबंध तो नहीं है।

इससे पहले भी पूर्व मंत्री अरूप विश्वास द्वारा बैंक को पत्र लिखकर पार्टी खातों से निकासी पर रोक लगाने का अनुरोध किए जाने की चर्चा सामने आई थी। मामले ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है और आने वाले दिनों में जांच की दिशा पर सभी की नजरें टिकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here