रायपुर में स्काई वॉक निर्माण पर बवाल, जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठी कांग्रेस

0

रायपुर। राजधानी रायपुर में निर्माणाधीन स्काई वॉक परियोजना को लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्काई वॉक निर्माण में कथित भ्रष्टाचार, तकनीकी खामियों और सुरक्षा संबंधी लापरवाही के आरोप लगाते हुए शास्त्री चौक पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने परियोजना की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि स्काई वॉक निर्माण में गुणवत्ता से समझौता किया गया है, जिससे आम लोगों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री और तकनीकी मानकों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

धरने के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने राज्य सरकार और लोक निर्माण विभाग पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि जल्द ही जांच का निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में पीडब्ल्यूडी मंत्री के बंगले का घेराव किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि पहले जिस स्काई वॉक परियोजना को अनुपयोगी बताया गया था, अब उसी का निर्माण जल्दबाजी में किया जा रहा है। उन्होंने पूरे मामले की पारदर्शी जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here