रायगढ़ में AC का कंप्रेसर फटा, भीषण आग में पिता की मौत; बेटा गंभीर घायल

0

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित आईटीआई कॉलोनी में एसी का कंप्रेसर फटने से भीषण आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार देर रात अंबेडकर नगर स्थित आईटीआई कॉलोनी में हुई। परिवार बेटे का 19वां जन्मदिन मनाने के बाद सो रहा था, तभी अचानक एसी का कंप्रेसर फट गया और घर में आग फैल गई। आग की चपेट में आने से दोपहिया वाहन सहित घर का अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया।

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने और परिवार को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here