राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 में दूसरे दिन भी कम रही उपस्थिति

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के दूसरे दिन भी रायपुर में अभ्यर्थियों की उपस्थिति अपेक्षा से कम रही। रविवार को आयोजित दोनों पालियों की परीक्षा में कई पंजीकृत उम्मीदवार अनुपस्थित रहे।

जानकारी के अनुसार पहली पाली में 1099 तथा दूसरी पाली में 1013 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इससे पहले शनिवार को भी दोनों पालियों में उपस्थिति कम दर्ज की गई थी। रायपुर में तीन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है।

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 7 से 9 जून तक आयोजित हो रही है। परीक्षा पांच जिलों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में संचालित की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रारंभिक परीक्षा के बाद कई अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो रहे हैं, जिससे उपस्थिति प्रभावित हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here