रायपुर में क्रिकेट और मनोरंजन का संगम, सीएसपीएल टी-20 का शानदार शुभारंभ

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीएसपीएल) टी-20 का भव्य उद्घाटन समारोह गुरुवार को रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया गया। समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

उद्घाटन समारोह की सबसे बड़ी आकर्षण फिल्म अभिनेत्री मौनी रॉय का शानदार डांस परफॉर्मेंस रहा। उनके प्रस्तुति देते ही स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और संगीत प्रस्तुतियों ने आयोजन को यादगार बना दिया।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि टी-20 क्रिकेट युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

उद्घाटन मुकाबले में रायपुर राइनोज और राजनांदगांव पैंथर्स आमने-सामने रहे। रायपुर राइनोज के कप्तान अमनदीप खरे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 95 रन की पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनकी पारी में कई आकर्षक चौके और छक्के शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here