केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कांस्टेबल के 9175 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि से पहले आवेदन करना होगा।
भर्ती के तहत कांस्टेबल पदों पर कुल 9175 रिक्तियां निकाली गई हैं। आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। वहीं एससी, एसटी वर्ग एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2026 तय की गई है। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए CRPF की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट:
CRPF Recruitment Portal



