योग गुरु बाबा रामदेव ने स्व. रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, हेमन्त सोरेन के परिवार से की मुलाकात

0

नेमरा (रामगढ़)। प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की पूजनीय माता दिवंगत स्व. रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वामी रामदेव आज झारखंड के रामगढ़ जिले स्थित मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, जहां उन्होंने स्व. रूपी सोरेन की स्मृति में आयोजित संस्कार भोज में हिस्सा लिया।

इस दौरान स्वामी रामदेव ने स्व. रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक की इस घड़ी में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

स्वामी रामदेव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और उनके परिजनों ने स्वामी रामदेव के आगमन तथा उनके द्वारा व्यक्त की गई संवेदनाओं के प्रति आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here