ई-रिक्शा पंजीयन नहीं कराया तो कल के बाद होगी कार्रवाई, पुलिस ने जारी की चेतावनी

0

रायपुर। राजधानी रायपुर में ई-रिक्शा पंजीयन अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक करीब 10 हजार ई-रिक्शा और ऑटो वाहनों का पंजीयन किया जा चुका है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद बिना पंजीयन संचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में कुल 15 से 17 हजार ई-रिक्शा होने का अनुमान है। हालिया जांच में करीब 60 से 70 प्रतिशत वाहनों का पंजीयन पूरा हो चुका है, जबकि शेष वाहनों के लिए अंतिम अवसर दिया गया है। पंजीयन के लिए यातायात थानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष व्यवस्था की गई है।

अभियान के तहत पंजीकृत वाहनों को आईडी कार्ड और क्यूआर कोड जारी किए जा रहे हैं। क्यूआर कोड स्कैन करने पर वाहन चालक, मालिक और पंजीयन संबंधी जानकारी उपलब्ध होगी। इससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ शहर में संचालित ई-रिक्शा की सटीक संख्या का भी पता चल सकेगा।

पुलिस प्रशासन ने सभी ई-रिक्शा और ऑटो चालकों से जल्द से जल्द पंजीयन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here