MBBS से लेकर 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए रोजगार मेला, कई कंपनियां लेंगी हिस्सा

0

दुर्ग। जिले में 22 मई 2026, शुक्रवार को जिला स्तरीय रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग और छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम शिवाजी नगर स्थित संस्थान परिसर में लगाया जाएगा।

कई क्षेत्रों में निकलीं भर्तियां
जिला रोजगार कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस प्लेसमेंट कैम्प में अलग-अलग कंपनियों और संस्थानों द्वारा विभिन्न पदों के लिए रिक्तियां उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, स्नातक, स्नातकोत्तर, एएनएम, जीएनएम, नर्सिंग, पैरामेडिकल, एमबीबीएस और बीएएमएस जैसी योग्यताओं वाले अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे।

अंतिम वर्ष के छात्रों को भी मिलेगा अवसर
रोजगार मेले में केवल पास आउट अभ्यर्थी ही नहीं, बल्कि अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। जिला रोजगार कार्यालय ने शैक्षणिक संस्थानों से अपील की है कि वे अपने विद्यार्थियों तक प्लेसमेंट कैम्प की जानकारी पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें।

ऑनलाइन भी मिलेगी जानकारी
रोजगार मेले से जुड़ी विस्तृत जानकारी ई-रोजगार पोर्टल https://www.erojgar.cg.gov.in/  पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here