जैसे बिना पानी 💧 के जीवन असंभव है, वैसे ही बिना रिवीजन के सिलेक्शन

0

रिवीजन 📚

जैसे बिना पानी 💧 के जीवन असंभव है, वैसे ही बिना रिवीजन के सिलेक्शन 🎯 असंभव है। इस बात को जिस इंसान ने भी अपना मंत्र बना लिया, वो हार के दलदल से निकल जाता है। आपने पूरा सिलेबस खत्म कर लिया 📖 मगर परीक्षा हाल में बैठकर अगर कुछ याद ही नहीं आया 🤯 तो उस ज्ञान का, उस पढ़ाई का, उस सिलेबस के खत्म होने का क्या फायदा? इसलिए, आपने सुना होगा टॉपर्स 🏆 भी यही कहते हैं कि किताबों की संख्या कम रखो लेकिन रिवीजन की संख्या ज्यादा। अब आप पूछेंगे कि रिवीजन कैसा होना चाहिए?

रिवीजन ऐसा होना चाहिए कि गणित ➕➖✖️➗ के जितने भी फॉर्मूले हो, पलक झपकते ही याद आ जाना चाहिए। हम सवाल देखें ❓ और तुरंत एक झलक में याद आ जाए कि ऐसा मैंने कहाँ पढ़ा था और क्या इसका उत्तर हो सकता है। रीज़निंग 🧠 का कोई सवाल आए तो तुरंत उस सवाल का टाइप समझ आ जाए कि ये किस टाइप का सवाल है और इसको जल्दी करने का तरीका क्या हो सकता है। इसलिए हम दिन में जो कुछ भी पढे, उसे सोने 😴 से पहले या अगला दिन शुरू होने से पहले पुनः याद कर ले।

टालिए मत! ⏳❌ कुछ लोग सोचते हैं कि यार अभी क्यूँ रिवाइज करूँ? मेरा सिलेबस तो अभी खत्म ही नहीं हुआ। वो लोग ये नहीं समझते कि रोज कुछ न कुछ पढ़ तो रहे ही हो? उसको भी याद करना जरूरी है कि नहीं? 🤔 पहाड़ 🏔️ को एक साथ काटने से अच्छा है थोड़ा-थोड़ा अभी से काटना चालू कर दें ताकि अंत में जाकर बहुत ज्यादा भार न हो। ये भी याद रखिए कि अंत के समय में चिंता 😟 कम होनी चाहिए। कुछ लोग परीक्षा के करीब आते-आते इतने चिंतित हो जाते हैं कि जो कुछ ढंग से पढ़ा भी हो, वो भी भूलने लगते हैं। चिंता उस चिता 🔥 का नाम है जिसमें जलकर हमारे सोचने, समझने, और याद रखनी की शक्ति राख हो सकती है। इसलिए, इस चिता से दूर रहिए 🚶‍♂️ और रिवीजन करते रहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here