शिक्षा जगत में नौकरी तलाश रहें युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने कुल 5000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. विभाग द्वारा 5000 शिक्षकों की सीधी भर्ती को लेकर तैयारी पूरी कर लिया गया है और परीक्षा से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर आवश्यक प्रपत्र व्यापम को उपलब्ध करा दिया गया है.
छत्तीसगढ़ में 5000 सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता और सहायक प्रयोगशाला (लैब) की सीधी भर्ती को लेकर सीएम विष्णदेव साय ने अभ्यर्थियों को शुभकानाएं दी हैं. मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया की दिशा में उठाए गए कदम को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाएगा
ये भी पढ़ें-‘गोद में बिठाता है, कभी कपड़ों में हाथ डालता है’, छात्राओं का गंभीर आरोप, पॉक्सो एक्ट में टीचर पर दर्ज हुआ FIR
स्कूल शिक्षा विभाग ने 5000 पदों पर सीधी भर्ती के लिए पूरी की तैयारी
गौरतलब है स्कूल शिक्षा विभाग ने 5000 पदों पर सीधी भर्ती के लिए पूरी तैयारी कर ली है. छ्त्तीसगढ़ शासन ने सीधी भर्ती परीक्षा आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम को अधिकृत किया है. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विज्ञापन जारी करने संबंधी सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर आवश्यक प्रपत्र व्यापम को उपलब्ध करा दिया गया है.
‘युवाओं को रोजगार के अवसर के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगा’
5000 शिक्षकों की सीधी भर्ती को लेकर सीएम विष्णु देव साय ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाएगा.

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि व्यापम द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी गई हैं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 तथा व्याख्याता की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को संभावित है.
सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सीएम ने दी बधाई
शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ किया गया प्रयास निश्चित रूप से सफलता दिलाता है. उन्होंने कहा कि, युवा प्रदेश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को सशक्त बनाने में योगदान देंगे. उन्होंने सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी.
5,000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया फरवरी में शुरू होगी
रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ सरकार स्कूल शिक्षा विभाग में 5,000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया फरवरी 2026 में शुरू करने जा रही है. इन पदों के लिए चयन व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद यह भर्ती राज्य के विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए की जा रही है.


