दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 14 मई गुरुवार हाई लेवल मीटिंग का आयोजन किया था, जिसमें पीएम की अपील के संबंध में चर्चा की गई है।
इसे ध्यान में रखते हुए रेखा गुप्ता ने आज ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ अभियान के तहत कई बड़े फैसले लिए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दिल्ली में 2 दिन हर हफ़्ते सरकारी दफ्तरों में वर्क फॉर होम रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो अपील की है उसको देखते हुए इकोनॉमी स्थिरता बनाये रखने के लिए हमने एक प्लान तैयार किया है।
प्राइवेट दफ्तरों के लिए क्या फैसला लिया ?
सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि “वर्क फ्रॉम होम का नियम हम कोशिश करेंगे कि प्राइवेट दफ्तरों में भी लागू हो। प्राइवेट सेक्टर को भी 2 दिन वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी दी गई है, जहां काम ऑनलाइन हो सकता है। लेबर विभाग इसकी निगरानी करेगा।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी अफ़सर और मंत्री के काफ़िले में कमी की गई है। उन्होंने आगे कहा कि अधिकारियों के लिए हर महीने पेट्रोल की जो 200–250 लीटर की सीमा तय थी, उसे 20 प्रतिशत कम कर दिया गया है। अब यह सीमा 160 से 200 लीटर है।”
हर सोमवार को ‘मेट्रो सोमवार-सीएम रेखा गुप्ता
हर सोमवार को ‘मेट्रो सोमवार’ मनाया जाएगा। मंत्री, सीनियर अधिकारी और स्टाफ़ जहाँ भी मुमकिन होगा, मेट्रो से ही सफ़र करेंगे। दिल्ली सरकार के दफ़्तर सुबह 10:30 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगे, जबकि MCD के दफ़्तर सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगे। हम दिल्ली के नागरिकों से अपील करते हैं कि वे हफ़्ते में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ मनाएँ; इसके लिए वे कोई भी एक दिन चुनकर अपनी निजी कारें घर पर छोड़ दें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।”
कोर्ट से भी खास अपील
सीएम ने आगे कहा कि जिन अधिकारियों को व्हीकल अलाउंस दिया जाता है, अगर वो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 10 फीसदी का इंक्रीमेंट मिलेगा। बसों के रूट निर्धारित किए जाएंगे ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर सकें।
हमारी कोशिश होगी की 50 फीसदी मीटिंग वर्चुअल हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने कोर्ट से भी अपील की है कि ज्यादातर सुनवाई को वर्चुअल करने की कोशिश करें। अगले 3 महीने हम बड़े इवेंट नहीं करेंगे। दिल्ली के लिए हम विशेष ट्रेवल प्लान तैयार करेंगे ताकि पर्यटकों को कोई दिक्कत न हो।



