पद्मश्री अनूप रंजन को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, बस्तर की लोक कला को दिलाई वैश्विक पहचान

0

जगदलपुर/नई दिल्ली: बस्तर अंचल की लोक संस्कृति और जनजातीय कला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने वाले वरिष्ठ कलाकार पद्मश्री अनूप रंजन पाण्डेय को वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने “बस्तर बैंड” के माध्यम से 70 से अधिक दुर्लभ पारंपरिक वाद्य यंत्रों को पुनर्जीवित किया और उन्हें देश-विदेश में पहचान दिलाई। उनके प्रयासों ने न केवल लोक कला को बढ़ावा दिया, बल्कि सामाजिक जागरूकता भी फैलाई।

“बंदूक नहीं, ढोल चुनें” जैसे संदेशों के जरिए उन्होंने समाज में शांति, सकारात्मकता और सांस्कृतिक गर्व को बढ़ावा देने का काम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here