कलयुगी बेटे ने पिता की कर दी हत्या, इधर 6 माह के बच्चे को दूसरे को देकर पिता फरार

0

CG Crime: जांजगीर चाम्पा जिला के पामगढ़ में एक पिता ने अपने 2 साल के मासूम बच्चे की ईंट से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की खबर लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किशुनगढ़ में मंगलवार शाम एक कलियुगी बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी विनोद तिवारी शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस पर उसके पिता शिवकुमार तिवारी (65) ने उसे शराब पीने से मना करते हुए फटकार लगाई। इसी बात से नाराज होकर विनोद ने आपा खो दिया और डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गम्भीर रूप से घायल शिवकुमार तिवारी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया। पंडरिया एसडीओपी भूपत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

2 साल के बेटे को ईट से मारकर कूंच डाला

जांजगीर चाम्पा जिला के पामगढ़ में एक पिता ने अपने 2 साल के मासूम बच्चे की ईंट से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की खबर लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम क लिए भेज दिया है। घटना ग्राम पंचायत हिर्री की है। मिली जानकारी के अनुसार हिर्री निवासी शिवाजी निषाद अपने 2 साल के पुत्र अनुराग निषाद के सिर को ईंट से कूच कूच कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि शिवा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। आरोपी के 2 पुत्र थे। जिसमें यह छोटा था। सूचना पर पहुंची पुलिस में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here