यमुना पुनर्जीवन पर 1,000 करोड़ खर्च करेगी दिल्ली सरकार

0

Rekha Gupta के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने यमुना नदी के पुनर्जीवन, नजफगढ़ ड्रेन की सफाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने के लिए 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। सरकार ने नजफगढ़ क्षेत्र में 12 नए डिसेंट्रलाइज्ड सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (डीएसटीपी) लगाने का फैसला किया है, जिनकी कुल क्षमता 46.5 एमजीडी होगी। इससे 121 से अधिक अनधिकृत कॉलोनियों, 35 गांवों और करीब सात लाख लोगों को लाभ मिलेगा।

इसके अलावा केशोपुर एसटीपी का अपग्रेडेशन, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा, पुरानी सीवर लाइन के पुनर्वास और नई जलापूर्ति परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से यमुना की सफाई, जल संरक्षण और दिल्ली को स्वच्छ एवं जल-सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here