प्रधानमंत्री मोदी ने की ‘बस्तर पंडुम’ महोत्सव की तारीफ’, बोले- माओवाद छोड़ अब विकास बस्तर की नई पहचान

0

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ में आयोजित ‘बस्तर पंडुम’ महोत्सव की सराहना की। उन्होंने इस क्षेत्र के बदलते स्वरूप को रेखांकित करते हुए कहा कि कभी माओवाद और पिछड़ेपन के लिए जाना जाने वाला बस्तर अब विकास और स्थानीय लोगों के बढ़ते आत्मविश्वास की नई कहानी लिख रहा है।

बदलती तस्वीर और सांस्कृतिक गौरव प्रधानमंत्री ने सात से नौ फरवरी तक आयोजित ‘बस्तर पंडुम’ में बस्तर की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और जनजातीय विरासत के भव्य प्रदर्शन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब बस्तर का नाम लेते ही माओवाद और हिंसा की तस्वीरें सामने आती थीं, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कामना की कि आने वाला समय इस क्षेत्र के लिए शांति, प्रगति और सांस्कृतिक गौरव से भरा हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here