बीजापुर में संदिग्ध नक्सलियों ने किया पुलिसकर्मी पर हमला, गंभीर रूप से घायल

0

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने एक पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिले के बीजापुर थाना क्षेत्र में पदेड़ा गांव के बाजार में आज अज्ञात लोगों ने पुलिस आरक्षक संतु पोटाम पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया.

उन्होंने बताया कि बीजापुर जिले के पुलिस लाईन में तैनात आरक्षक संतु आज कुछ सामान लेने पदेड़ा गांव के साप्ताहिक बाजार में गये थे जहां कुछ लोगों ने उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा घायल आरक्षक को जिला अस्पताल ले जाया गया. अधिकारियों का कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आशंका है कि नक्सलियों ने आरक्षक पर हमला किया है. हालांकि जांच के बाद ही इस संबंध में अधिक जानकारी मिली सकेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here