मुंबई में आतंकी हमले की धमकी से हड़कंप, अमिताभ बच्चन का घर निशाने पर होने का दावा

0

मुंबई
मुंबई की मेयर रितु तावड़े और नगर निगम आयुक्त अश्विनी भिड़े को एक नया धमकी भरा ईमेल मिला है। इस ईमेल में अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' सहित पूरे शहर में बम विस्फोट, ड्रोन और ग्रेनेड हमले करने की धमकी दी गई है। ये ईमेल गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे मिला।

अदालत को आज 3 बजे बम से डड़ाने की धमकी
हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी में लिखे गए इस ईमेल में कथित तौर पर 26 नवंबर को दोपहर 1:11 बजे मेयर ऑफिस और दोपहर 3:00 बजे अदालत को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ईमेल में 27 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच ड्रोन के जरिए 'जलसा' पर हमला करने की भी धमकी दी गई है।

दिलजीत दोसांझ का भी जिक्र
गायक दिलजीत दोसांझ को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है। बता दें, शुक्रवार को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में उनका कॉन्सर्ट होने वाला है। ईमेल भेजने वालों ने दिलजीत से माफी मांगने की मांग की है और "मराठी भाइयों" से अपने बच्चों की रक्षा करने को कहा है। साथ ही, 27 नवंबर को होने वाले दिलजीत के शो में शामिल होने वाले लोगों को जमीन पर पड़े किसी भी आईफोन को न उठाने की चेतावनी दी गई है। ईमेल में यह भी धमकी दी गई है कि यदि दिलजीत के तीन घंटे के कॉन्सर्ट को नहीं रोका गया, तो अगले 30 दिनों तक पूरे मुंबई में ग्रेनेड हमले किए जाएंगे।

मेट्रो ट्रेनों में IED से भरे बैग रखे गए हैं- ईमेल में दावा
ईमेल भेजने वाले ने दावा किया है कि विभिन्न मेट्रो ट्रेनों में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से भरे बैग रखे गए हैं, और यात्रियों को 27 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच मेट्रो में सफर न करने की चेतावनी दी गई है।

पुलिस अधिकारी का बयान
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “इस ईमेल में खालिस्तान समर्थक नारे और 1984 के सिख विरोधी दंगों का भी जिक्र है। ईमेल के अंत में भेजने वाले ने दो संगठनों—खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा (परमार-कनाडा) के नाम लिखे हैं।” पुलिस का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में इस तरह के फर्जी (हॉक्स) ईमेल की संख्या बढ़ गई है, खासकर शुक्रवार को महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम को देखते हुए। पुलिस टीमों ने उनके कॉन्सर्ट के लिए सुरक्षा व्यवस्था पहले ही बढ़ा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here