भोपाल रेल मंडल का बड़ा फैसला, खाली जमीन पर बनेंगी नई सुविधाएं; परिचालन और विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

    0

    भोपाल
     रेलवे परिसरों में लंबे समय से पड़ी अनुपयोगी सामग्री को हटाकर उपयोगी जगह बनाने की दिशा में भोपाल मंडल ने अक्टूबर में विशेष अभियान चलाया। इसके तहत एक महीने में करीब 2 करोड़ 71 लाख रुपये का स्क्रैप बेचा गया।

    इसमें मुख्य रूप से पुरानी रेल पटरियां और कंडम कोच शामिल रहे। स्क्रैप के निस्तारण से भोपाल मंडल में 2,946 वर्गफीट जगह खाली कराई गई।

    यार्ड पर जमा था कबाड़
    अभियान के दौरान करीब 2043 सीटीयू (स्वच्छता लक्ष्य इकाई) स्क्रैप का निस्तारण किया गया। इस पहल से रेलवे को राजस्व मिलने के साथ ही स्टेशनों, यार्ड और अन्य रेलवे परिसरों में जमा अनुपयोगी सामग्री से जगह खाली हुई है।

    जगह का इस्तेमाल करेगा रेलवे
    अब इन स्थानों का उपयोग रेलवे अपने परिचालन, रखरखाव और भविष्य के विकास कार्यों के लिए कर सकेगा। एडीआरएम अभिराम खरे ने बताया कि अक्टूबर में चलाए गए विशेष अभियान का उद्देश्य अनुपयोगी रेलवे सामग्री का समयबद्ध निस्तारण और खाली जगह का बेहतर उपयोग करना है।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here