Korba में चुनावी मैदान में उतरा हत्या का आरोपी, जेल से भरा नामांकन

0

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से राजनीति और अपराध से जुड़ा बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या के आरोप में जेल में बंद मुस्ताक अहमद को सोमवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच जेल से निकालकर नामांकन भरवाने लाया गया। सबसे हैरानी की बात यह रही कि आरोपी उसी सीट से चुनाव लड़ रहा है, जो भाजपा नेता की हत्या के बाद खाली हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, 23 दिसंबर को ग्राम केशलपुर में भाजपा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। उन पर कुल्हाड़ी और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि हत्या के पीछे राजनीतिक रंजिश प्रमुख वजह थी। मामले में मुस्ताक अहमद को मुख्य आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया गया था, जो फिलहाल जेल में बंद है।

जेल वैन से पहुंचा आरोपी 
भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या के बाद बिझरा जनपद पंचायत सीट खाली हो गई थी। निर्वाचन आयोग ने यहां उपचुनाव की घोषणा की है। नामांकन के आखिरी दिन अचानक जेल वैन पहुंचने ही इलाके में हलचल मच गई और लोग हैरान हो गए। जब हत्या के आरोपी मुस्ताक अहमद ने उसी सीट से चुनाव लड़ने के लिए अपना पर्चा भर दिया, जो अक्षय गर्ग की मौत के बाद खाली हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here