दुबई से एयर एंबुलेंस के जरिए भारत पहुंचे अनूपपुर के ज्ञानेंद्र तिवारी, एम्स दिल्ली में उपचार जारी

    0

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर हुई कार्रवाई

    भोपाल
    अपनों के लौटने की उम्मीद और लंबे इंतजार के बाद अनूपपुर जिले के ज्ञानेंद्र तिवारी दुबई से एयर एंबुलेंस के माध्यम से सुरक्षित भारत पहुंच गए हैं। उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

    ज्ञानेंद्र तिवारी की स्वदेश वापसी के लिए भारत सरकार और मध्यप्रदेश शासन द्वारा समन्वित प्रयास किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क एवं आवश्यक समन्वय किया गया। वहीं उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने भी ज्ञानेंद्र की सुरक्षित भारत वापसी और बेहतर उपचार सुनिश्चित कराने के लिए लगातार प्रयास किए।

    इस पूरे घटनाक्रम में शासन-प्रशासन के स्तर पर किए गए प्रयासों के फलस्वरूप दुबई से एयर एंबुलेंस के जरिए उन्हें भारत लाने की व्यवस्था सुनिश्चित हो सकी। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए एम्स दिल्ली पहुंचाया गया।

    पारिवारिक रिश्तेदार श्री देवेन्द्र तिवारी ने बताया कि ज्ञानेंद्र तिवारी की स्वदेश वापसी को लेकर पूरा परिवार लगातार चिंतित था। उन्होंने ज्ञानेंद्र की सुरक्षित वापसी में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here