श्योपुर में चीता शावक की मौत से मचा हड़कंप, शिकारियों की तलाश में पुलिस की दबिश; 25 हिरासत में

    0

    मुरैना/श्योपुर।

     मादा चीता निर्वा के 19 माह के शावक के शिकार के मामले में पुलिस व वन विभाग की टीमें आसपास के गांवों में संदिग्धों की धरपकड़ कर रही हैं। बीते दो दिनों में श्योपुर जिले के मढा और नितनमास गांवों से 25 संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।

    इनमें से दो के पास से अवैध बंदूकें भी मिली हैं। क्षेत्रीय मोगिया जाति के इन लोगों के शिकारी होने का संदेह है। वन विभाग के अनुसार दो अवैध टोपीदार बंदूकें(भरमार) जब्त की गई हैं, जिसका प्रयोग शिकार करने में होता है। शुक्रवार को मढा गांव की चार-पांच महिलाएं मुरैना जिले के पहाड़गढ़ थाने पहुंचीं।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here