छत्तीसगढ़ में फसल नुकसान का जल्द होगा आकलन, CM साय ने अधिकारियों को दिए सर्वे के आदेश

0

रायपुर.

चक्रवात ‘अर्नब’ की वजह से नुकसान झेलने वाले प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तमाम कलेक्टरों को फसल क्षति का तत्काल सर्वेक्षण कर प्रभावित किसानों को शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया में किए अपने पोस्ट में कहा कि चक्रवात ‘अर्नब’ से फसलों को हुए नुकसान के कारण हमारे अन्नदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है. प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को फसल क्षति का तत्काल सर्वेक्षण कराने और प्रभावित किसानों को आर.बी.सी. 6-4 के प्रावधानों एवं निर्धारित मानदंडों के अनुसार शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं –
चक्रवात ‘अर्नब’ से फसलों को हुए नुकसान के कारण हमारे अन्नदाता भाइयों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को फसल क्षति का तत्काल सर्वेक्षण कराने और प्रभावित किसानों को आर.बी.सी. 6-4 के प्रावधानों एवं निर्धारित मानदंडों के अनुसार शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में हम हर प्रभावित किसान के साथ मजबूती से खड़े हैं। हमारे अन्नदाताओं की मेहनत और उनके हितों की रक्षा के लिए हमारी सरकार सदैव प्रतिबद्ध है।
– Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 30, 2026

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here