CM यादव का दिल्ली दौरा: अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मिले; उज्जैन एयरपोर्ट भूमिपूजन के लिए दिया आमंत्रण

0

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू को उज्जैन एयरपोर्ट भूमिपूजन कार्यक्रम का निमंत्रण दिया।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उज्जैन एयरपोर्ट के भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू को आमंत्रित भी किया

दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की और प्रदेश से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी से भी मुलाकात की।

Minister Pralhad Joshi and CM Mohan Yadav
मंत्री प्रल्हाद जोशी और सीएम मोहन यादव

पीएम आवास योजना क्रियान्वयन में एमपी नंबर-1
सीएम यादव ने केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मुलाकात की। उन्होंने बताया कि, आगामी सिंहस्थ सहित विभिन्न विकास कार्यों एवं व्यवस्थाओं को लेकर उनसे विस्तारपूर्वक चर्चा की। मुझे इस बात का संतोष है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन सहित अनेक क्षेत्रों में मध्यप्रदेश देश में नंबर-1 है।

Minister Manohar Lal Khattar and CM Mohan Yadav
मंत्री मनोहर लाल खट्टर और सीएम मोहन यादव

उज्जैन एयरपोर्ट का भूमिपूजन 
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू को उज्जैन एयरपोर्ट के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। प्रदेश सरकार इस परियोजना को महाकाल नगरी उज्जैन के विकास के लिए अहम मान रही है। सरकार का मानना है कि उज्जैन एयरपोर्ट बनने से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

Minister Rammohan Naidu and CM Mohan Yadav
मंत्री राममोहन नायडू और सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, मुझे प्रसन्नता है कि, ‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सरकार के सभी विभागों के साथ मध्यप्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है। आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से आत्मीय भेंट कर उनसे प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई, साथ ही उन्हें उज्जैन एयरपोर्ट के भूमिपूजन कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here