भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बहुजन समाज पार्टी का भव्य कार्यक्रम ।

0

परम पूज्य भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में बहुजन समाज पार्टी द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बीएसपी के मुख्य राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज बहुजन समाज पार्टी देश के पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुकी है और आने वाला समय बीएसपी का ही होगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षाविद एवं सामाजिक चिंतक करमन खटकर द्वारा आकाश आनंद का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में बहुजन समाज के हितों, अधिकारों और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंच पर अतिथियों का स्वागत किया गया तथा बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन समाज के अधिकारों की मजबूती पर जोर दिया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि समाज को अपने और पराए में अंतर समझना होगा तथा बहुजन विचारधारा को मजबूत करने के लिए संगठित प्रयास आवश्यक हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here