नए खिलाड़ियों को क्रिकेट खेलने देने होंगे 500-500 रुपये, रायपुर जिला क्रिकेट संघ ने जारी की पंजीयन तिथि

0

रायपुर। रायपुर जिला क्रिकेट संघ (RDCA) ने नए क्रिकेट खिलाड़ियों के पंजीयन के लिए तिथियों की घोषणा कर दी है। संघ की ओर से जारी सूचना के अनुसार नए खिलाड़ियों को 500 रुपये शुल्क जमा कर पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के बाद ही खिलाड़ी आगामी ट्रायल में भाग लेने के पात्र होंगे।

संघ के सचिव विनय बजाज ने बताया कि जिले में लगभग 1500 क्रिकेटर विभिन्न आयु वर्गों अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 में पंजीकृत हैं। पुराने खिलाड़ियों को केवल नवीनीकरण कराना होगा, जिसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

नए खिलाड़ियों के लिए पंजीयन 22 से 29 जून तक आरडीसीए ग्राउंड, तेलीबांधा में किया जाएगा। पंजीयन के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र तथा शैक्षणिक दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा।

संघ द्वारा खिलाड़ियों के चयन के लिए 5 से 12 जुलाई तक ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। अलग-अलग आयु वर्गों के लिए निर्धारित तिथियों पर ट्रायल होंगे, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

रायपुर जिला क्रिकेट संघ का यह कदम जिले में नई प्रतिभाओं को अवसर देने और क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खिलाड़ियों और अभिभावकों में ट्रायल को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here