रायगढ़। करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने की कथित साजिश के मामले में रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्नी, उसके भाई और पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में चोरी, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़े तथ्यों की पुष्टि होने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित व्यवसायी को अपनी पत्नी की गतिविधियों पर संदेह हुआ था, जिसके बाद उसने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। फुटेज और बैंक लेन-देन की जांच में कई संदिग्ध तथ्य सामने आए। आरोप है कि पत्नी ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों और आर्थिक लेन-देन में हेरफेर की योजना बनाई।
जांच के दौरान करोड़ों रुपये की संपत्ति और जमीन से जुड़े लेन-देन की जानकारी सामने आई। पुलिस ने मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पत्नी, साला और ससुर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की आगे की जांच जारी है।



