तमिलनाडु CM बनते विजय के तीन ताबड़तोड़ फैसले, पहला आदेश 200 यूनिट बिजली फ्री

0

Tamil Nadu CM Vijay Big Announcement: तमिलनाडु में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही थलापति विजय एक्शन में नजर आए. उन्होंने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद 200 यूनिट फ्री बिजली का ऐलान किया. साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और ड्रग्स के खिलाफ स्पेशल फोर्स के गठन का भी ऐलान किया. दरअसल TVK चीफ सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद लोगों को संबोधित किया. इसी संबोधन में उन्होंने इन तीन घोषणाओं की जानकारी दी. विजय ने पहले ही कहा था कि वो सीएम बनते ही काम शुरू कर देंगे.

TVK चीफ सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद पहले डॉक्यूमेंट्स पर साइन किए, जिनमें शामिल हैं-

  1. 200 यूनिट फ्री बिजली सप्लाई
  2. ड्रग्स से निपटने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स
  3. महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here