नई दिल्ली:
साउथ के सुपरस्टार विजय थलापति अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय रविवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में होगा, जिसमें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने 234 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत साबित करने वाले पत्र को जमा करने के बाद विजय को औपचारिक रूप से सरकार बनाने के लिए बुलाया. इसी बीच विजय की खास दोस्त और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन अपने घर से निकलते हुए स्पॉट हुईं. वहीं उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होते हुए देखा गया है.
तृषा कृष्णनन का वीडियो वायरल
एनआई द्वारा शेयर किए वीडियो में तृषा कृष्णन अपने रेजिडेंस से निकलते हुए नजर आ रही हैं. वहीं उन्हें ट्रेडिशनल साड़ी और बालों में गजरा लगाए गाड़ी में बैठते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और वह विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रही हैं.



