रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत रायपुर जिला संघ में नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में संघ द्वारा सभी कैडर के साथियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है।
संघ ने स्पष्ट किया है कि नई कार्यकारिणी में सभी कैडर के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा, ताकि प्रत्येक वर्ग अपनी समस्याओं और मांगों को मजबूती से रख सके। यह रणनीति इस उद्देश्य से बनाई गई है कि जिला स्तर से लेकर प्रांत स्तर तक सभी मुद्दों का प्रभावी समाधान हो सके।
संघ की ओर से सभी कैडर के साथियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने-अपने कैडर से 2 से 3 योग्य नाम प्रस्तावित कर निर्धारित समूह में भेजें। इन नामों के आधार पर जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिसमें ऐसे नेतृत्वकर्ताओं को शामिल किया जाएगा जो अपने कैडर का सशक्त प्रतिनिधित्व कर सकें।
संघ ने सभी साथियों से आग्रह किया है कि वे अगले 2 दिनों के भीतर नामों का चयन कर सूचित करें, ताकि जल्द से जल्द कार्यकारिणी का गठन पूर्ण किया जा सके।



