9 जून से शुरू होगी CM हेल्पलाइन 1076, शिकायतों के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस

0

छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन तिहार के समापन के साथ 9 जून से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शुरुआत करने जा रही है। इस सुविधा के जरिए आम नागरिक टोल-फ्री कॉल, वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।

सरकार का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस सेवा का शुभारंभ करेंगे। अधिकारियों को शिकायतों के प्रभावी निपटारे और ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है।

हेल्पलाइन के माध्यम से शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा तथा शिकायतों के त्वरित निराकरण से प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here