रायपुर में पाकिस्तानी युवक को जिंदा दफनाया, जान‍िए श्याम-सावित्री के प्यार में कैसे गई जान?

0

Nitesh Batra Murder Case Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे अभनपुर इलाके में पाकिस्तानी मूल के युवक नितेश बत्रा हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. प्यार, नफरत और बदले की यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. नितेश बत्रा को महज इसलिए मौत के घाट उतार दिया गया क्योंकि वह अपनी पुरानी पहचान वाली एक महिला के घर के बाहर खड़ा था. उसकी हत्‍या करने वाले आरोपियों ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए उसको तब तक पीटा जब तक वह अधमरा नहीं हो गया और फिर उसे मुरुम की खदान में जिंदा दफन कर दिया. रायपुर पुल‍िस ने इस मामले में एक महिला और दो नाबालिगों समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

शुक्रवार को रायपुर ग्रामीण SSP स्वेता सिन्हा ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया क‍ि 21 मार्च, 2026 को थाना अभनपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भरेंगाभाठा के पास नवागांव जाने वाली सड़क किनारे एक मुरूम गड्ढे में किसी का शव दफन है. मौके पर जाकर देखा गया कि शव का एक हाथ और पैर जमीन के ऊपर दिखाई दे रहा है.  शव के पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि मृतक के गले पर गहरा आघात था और उसे अधमरे हालात में गड्ढे में दफन कर दिया गया था. श्वासनली मिट्टी से भर जाने के कारण उसकी मौत हो गई, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इसे होमिसाइड (हत्या) माना.

Raipur Rural SSP Sweta Sinha: raipur pakistani origin nitesh batra murder case

ट्रांसिट विजा पर रायपुर में रहता था पाक मूल का नितेश बत्रा

पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, नगर पुलिस अधीक्षक तुलसी राम लेकाम, थाना प्रभारी अभनपुर निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने मिलकर मृतक की पहचान करने और आरोपियों को पकड़ने की पूरी रणनीति बनाई. आसपास के लोगों से पूछताछ की गई. गुमशुदा मामलों के रिकॉर्ड से मिलान क‍िया. सीसीटीवी फुटेज की जांच की. मुखबिर और तकनीकी विश्लेषण क‍िया. तब जाकर मृतक की श‍िनाख्‍त हो पाई. पता चला क‍ि वह शव नितेश बत्रा, पिता दयाराम बत्रा, उम्र 29 साल, निवासी माना, रायपुर था. नितेश बत्रा पाक‍िस्‍तान मूल का था. अपने परिवार के साथ ट्रांसिट विजा पर रायपुर में रह रहा था.

नितेश बत्रा की हत्‍या क‍िसने की?

रायपुर पुल‍िस की जांच में पता चला कि नितेश बत्रा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्याम सुंदर सोनी, निवासी बोरियाकला, मुजगहन, रायपुर, शामिल था. उसके साथ सुमित कोसले, सावित्री साहू, और दो नाबालिग बालक भी थे. पुलिस ने श्याम सुंदर सोनी, सावित्री साहू, सुमित कोसले को गिरफ्तार कर लिया. मामले में दो नाबालिगों को भी दस्‍तयाब क‍िया गया है. पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच का पूरा ध्यान रखा और जल्द ही मामले को सुलझाया.

नितेश बत्रा की हत्‍या की वजह

रायपुर पुल‍िस के अनुसार आरोपी श्याम और सावित्री के बीच प्रेम संबंध था. 16 मार्च 2026 की रात श्याम, सावित्री के घर गया, तब नितेश वहां खड़ा था. सावित्री ने श्याम को बताया कि नितेश रोज उसे परेशान करता है. श्याम ने नितेश के सिर पर बबूल की लकड़ी से वार कर द‍िया. सावित्री ने चिल्लाकर कहा क‍ि “और मारो, रोज आता है परेशान करने” श्याम और उसके कर्मचारी नितेश को ऑटो में बैठाकर स्कूटी के पास ले गए. नितेश को स्कूटी से गिराया और ऑटो में लेकर पास के तालाब के पास ले गए. वहां उसे हाथ-मुक्के से पीटा, गमछा गले में डालकर बेहोश किया. अंत में उसे मुरूम की खदान में दफन कर फरार हो गए.

रायपुर हत्‍याकांड में गिरफ्तार आरोपी

1.  श्याम सुंदर सोनी पिता विनायक सोनी 21 वर्ष निवासी ग्राम माही थाना करछना प्रयागराज  (उ.प्र.). हाल पता बोरियाकला थाना मुजगहन रायपुर.
2. सुमित कोसले पिता यशवंत कोसले उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम भरेंगाभट्टा थाना अभनपुर जिला रायपुर.
3.  सावित्री साहू पिता दिनेश साहू उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम जमगला थाना लखनपुर जिला सरगुजा. हाल पता टेमरी एकता नगर थाना माना जिला रायपुर.
4. दो नाबाल‍िग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here