राजपाल यादव को जेल से रिहा हुए 38 दिन हो चुके हैं. हाल में हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में राजपाल यादव ने जेल में बिताए उस समय को याद किया और बताया कि कैसे उन्हें अब पुनर्जन्म वाली फीलिंग हो रही है.
नई दिल्ली:
राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में जेल से रिहा होने के बाद जब काम पर लौटे तो अक्षय कुमार के साथ वेलकम टू द जंगल की शूटिंग शुरू की. इस बीच खिलाड़ी कुमार के साथ ही उनकी भूत बंगला की तैयारी भी शुरू हो गई. राजपाल यादव की ये फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली है. इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में एक बातचीत के दौरान राजपाल यादव ने जेल से बाहर आने के बाद अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. राजपाल यादव ने कहा उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे कि उनका पुनर्जन्म हुआ है और वे फिर से बच्चे बन गए हों.
पिछला कुछ समय राजपाल यादव के लिए बहुत ही मुश्किल रहा. उन्हें चेक बाउंस मामले में जेल भेज दिया गया था. इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें जबरदस्त सपोर्ट मिला और उन्होंने अपने बकाए का भुगतान करने की कोशिश की.
‘अब जिंदगी में सिर्फ राहत है’
राजपाल यादव ने हाल में हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपनी मौजूदा मनोदशा के बारे में बात की. उन्होंने कहा, जिंदगी में अब सिर्फ राहत ही राहत है. आप सब यहां हैं. देश और दुनिया भर से लोग यहां आए हैं.” फरवरी में दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उन्हें तिहाड़ जेल भेजे जाने के बाद, उनके कई को-स्टार्स, प्रोड्यूसर्स और शुभचिंतक एक साथ आए और उन्होंने 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में उनका बकाया चुकाने में उनकी मदद की थी.



