“बड़ा फैसला: CM Vishnu Deo Sai ने लिया अहम निर्णय, जनता को मिलेगा सीधा फायदा”

0

डीजल टैक्स फ्री, पेट्रोल पर भी एक्साइज में भारी कटौती, CM साय ने बताया ऐतिहासिक फैसला, PM का जताया आभार

ईंधन पर बड़ी राहत देने के लिए एक्साइज ड्यूटी पर कटौती का फैसला केंद्र सरकार ने लिया है. इसपर मुख्यमंत्री साय ने आभार जाताया है.

cm sai On excise duty

हर वर्ग को मिलेगा सीधा फायदा

सीएम साय के अनुसार, इस निर्णय से देश के प्रत्येक परिवार, किसान, श्रमिक और मध्यमवर्गीय लोगों को व्यापक राहत मिलेगी. ईंधन सस्ता होने से परिवहन लागत घटेगी, जिससे रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम पर भी सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है.

वैश्विक संकट के बीच राहत भरा कदम

उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक संकट के दौर में यह फैसला बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उपभोक्ताओं पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा. यह निर्णय आम जनता को राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है.

छत्तीसगढ़ के कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (27 मार्च)

शहर पेट्रोल डीजल
रायपुर 99.42 93.37
बिलासपुर 100.12 94.07
अंबिकापुर 100.56 94.5
दुर्ग 99.7 93.65
जगदलपुर 101.11 95.06

PM की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता का जिक्र

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस फैसले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशीलता, दूरदर्शिता और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि देशहित को सर्वोपरि रखते हुए लिया गया यह निर्णय सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

प्रधानमंत्री को जताया आभार

सीएम साय ने छत्तीसगढ़ की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है, और इस फैसले को जनहित में उठाया गया बड़ा कदम बताया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here