“छत्तीसगढ़ में 5000+ पदों पर भर्ती का ऐलान, युवाओं को मिलेगा बड़ा अवसर”

0

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग में 5000 से अधिक पदों पर भर्ती का ऐलान किया गया है। यह भर्ती राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की जा रही है।

सरकारी जानकारी के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता तथा सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला) सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) को सौंपी गई है। विभाग द्वारा विज्ञापन जारी करने की सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी

इस भर्ती के माध्यम से प्रदेश के हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा, साथ ही स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होने से शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के माध्यम से होगी, जिसकी संभावित तिथियां भी तय की जा रही हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया और पात्रता संबंधी जानकारी ध्यानपूर्वक देखें।

राज्य सरकार का मानना है कि यह भर्ती अभियान न केवल युवाओं को रोजगार प्रदान करेगा, बल्कि प्रदेश के शिक्षा तंत्र को भी सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here