AI पर बढ़ेगा Swiggy का जोर, Instamart से 340 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी

0

नई दिल्ली
 ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म, स्विगी (Swiggy) अपने क्विक कॉमर्स डिवीजन, इंस्टामार्ट से 340 कर्मचारियों को निकालने जा रही है। दरअसल, कंपनी ग्रोथ के अगले चरण के लिए अपने बिजनेस को रीस्ट्रक्चर कर रही है, और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल भी बढ़ा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने यह जानकारी दी है। कंपनी ने लागत कम करने के लिए छंटनी का यह कदम ऐसे समय में उठाया है, जब इंस्टामार्ट लगातार कई तिमाहियों से खराब प्रदर्शन और बढ़ते नुकसान से जूझ रहा है।

कौन-से डिवीजन होंगे प्रभावित?
सूत्रों में में से एक ने कहा, "इंस्टामार्ट के अंदर मुख्य रूप से कॉर्पोरेट और सपोर्ट फंक्शन जैसी टीमों के लोग प्रभावित हुए हैं।" कंपनी ने कर्मचारियों के लिए सेवरेंस पैकेज (नौकरी छूटने पर मिलने वाला मुआवजा) और आउटप्लेसमेंट सपोर्ट की व्यवस्था की है, साथ ही रिलोकेशन (दूसरी जगह शिफ्ट होने) की सुविधा भी दे रही है। हालांकि, स्विगी ने इस मामले में मीडिया के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया है।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब ब्लिंकइट, ज़ेप्टो, फ्लिपकार्ट मिनट्स, अमेज़न नाउ और अन्य कंपनियों की ओर से प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है। हालांकि, स्विगी के पास पर्याप्त पूंजी मौजूद है और कंपनी के पास लगभग 13,500 करोड़ रुपये की नकदी (कैश) और उसके बराबर की अन्य संपत्तियां हैं।

वित्तीय वर्ष 2026-27 (FY27) की दूसरी तिमाही (Q2) में स्विगी का नेट लॉस सालाना आधार पर (YoY) 15.6 प्रतिशत घटकर 922 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,092 करोड़ रुपये था। बेंगलुरु स्थित इस कंपनी ने पिछली तिमाही में 791 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया था, क्योंकि इसके क्विक कॉमर्स वर्टिकल 'इंस्टामार्ट' के तेजी से विस्तार का असर कंपनी के मुनाफे पर पड़ा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here