शुभमन गिल और रोहित को झटका, गुरनूर ने वनडे रैंकिंग में मचाया धमाल

0

नई दिल्ली

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष वनडे खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल और 'हिटमैन' रोहित शर्मा की पोजीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन दोनों को रेटिंग अंकों का नुकसान झेलना पड़ा। गिल के 19 अंक घट गए हैं लेकिन वह नंबर-1 वनडे बल्लेबाज हैं। उनके खाते में फिलहाल 822 अंक हैं। गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच वनडे की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 37 रन बनाए जबकि अगले मैच में शून्य पर लौटे। तीसरा वनडे बारिश की भेंट चढ़ गया। रोहित 754 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। उन्हें 16 अकों का घाटा हुआ है। रोहित पहले मैच में जीरो पर आउट हुए थे जबकि दूसरे वनडे में 23 रन बनाए। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (794) दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 28 और 55 रनों की पारी खेली।

टॉप 10 बल्लेबाजों में चार भारतीय
वनडे बल्लेबाजों की टॉप 10 रैंकिंग में चार भारतीय हैं। सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली (781) तीसरे नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड में कोहली के बल्ले से 74 और 7 रन निकले हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल दसवें स्थान पर हैं। उनके 657 अंक हैं। राहुल ने पहले वनडे में 3 और दूसरे मैच में 28 रन जुटाए। वह दोनों मुकाबलों में नाबाद रहे। बारिश से प्रभावित दूसरे मैच में भारत ने डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर चार रन से जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम रैंकिंग में (661) नौवें पायदान पर हैं।

गुरनूर ने लगाई अक्षर से बड़ी छलांग
भारत के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ (486 अंक) ने आईसीसी वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में ऑलराउंडर अक्षर पटेल से बड़ी छलांग लगाई है। गुरनूर लिस्ट में टॉप 100 से बाहर थे लेकिन अब 48वें नंबर पर आ गए हैं। वह मौजूदा वनडे सीरीज में अभी तक सात विकेट ले चके हैं, जो सर्वाधिक हैं। वेलिंगटन में दूसरे वनडे में 28 रन देकर दो विकेट लेने वाले 23 स्थान ऊपर चढ़कर 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्हें मैच में सफलता नहीं मिली थी। अक्षर के 546 अंक हैं। ऑकलैंड में पहले मैच में चार विकेट लेने वाले बाएं हाथ के पेसर अर्शदीप सिंह 11 पायदान चढ़कर संयुक्त रूप से 31वें स्थान पर आ गए हैं। नामीबिया के जेजे स्मिथ के खाते में भी 532 अंक हैं। न्यूजीलैंड के दो तेज गेंदबाजों को भी फायदा हुआ है। जैकब डफी (आठ पायदान ऊपर 43वें नंबर पर) और काइल जैमीसन (24 पायदान ऊपर 60वें नंबर पर) आगे बढ़े हैं। अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान नंबर-1 वनडे गेंदबाज हैं। उनके खाते में 760 अंक हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here