उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से की सौजन्य भेंट

    0

    भोपाल

    उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  जे.पी. नड्डा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, चिकित्सा शिक्षा के विस्तार, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के विकास तथा आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

    उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास एवं आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही, केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वय से स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में भी विचार-विमर्श हुआ।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here