मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की ग्वालियर में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा

    0

    भोपाल
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्वालियर में हुए हादसे में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। विस्तृत प्रतिवेदन के आधार पर सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त एक्शन लिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को ग्वालियर में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर में बीती रात हुई घटना में घायल लोगों से वे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद एवं विधायकों के साथ अस्पताल जाकर मिले हैं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने की  है। आवश्यकता होने पर ग्वालियर से बाहर किसी चिकित्सा संस्थान में उपचार के लिए घायलों को भेजने के लिये एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि घायलों को हर संभव बेहतर उपचार मिले। चिकित्सकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधिकांश घायलों की स्थिति में पहले की तुलना में सुधार है। गंभीर मरीजों की स्थिति पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध करवाई जा रही है। साथ ही, घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। इस घटना के लिए जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक घायल व्यक्ति और उसके परिवार के साथ खड़ी है। प्रभावित परिवारों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को समझा जा रहा है और जरूरत के अनुसार हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। हमारा संकल्प है कि प्रत्येक घायल को समय पर बेहतर उपचार मिले, प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद मिले।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here