EK Dulha Do Dulhan: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक अनोखी शादी की खबर इन दिनों देशभर में छाई हुई है. हितेश यादव ने दो युवतियों फूलबती और यामिनी से एक साथ शादी की है. दूल्हे ने दोनों दुल्हनों के साथ एक ही मंडप में विवाह की सारी रस्में निभाईं. शादी की खुशी में तीनों जमकर डांस करते भी नजर आए हैं.
एक दूल्हा-दो दुल्हन देखकर अब हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ था कि हितेश को दो दुल्हनों का दूल्हा बनना पड़ा? दोनों युवतियां भी एक ही दूल्हे से शादी करने को क्यों तैयार हो गईं? इसका जवाब खुद हितेश ने अपने इंटरव्यू में दिया है.

लव स्टोरी में ब्रेकअप और फिर वापसी का ट्विस्ट
हितेश यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के बैलगांव (फरसगांव) का रहने वाला है. उसका पहले शंकरपुर गांव की फूलबती से प्रेम संबंध था. दोनों एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की कसमें खाते थे, लेकिन जब शादी की बात आई तो फूलबती ने इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया.
दूसरी मोहब्बत और फिर पहली प्रेमिका की एंट्री
फूलबती के शादी से इनकार करने के बाद हितेश की जिंदगी में बनियागांव (धनोरा) की यामिनी आई. दोनों के बीच प्यार बढ़ा और शादी की तैयारी शुरू हो गई. इसी बीच फूलबती को इस शादी की जानकारी मिली और उसने दोबारा हितेश से संपर्क किया. इस बार वह भी शादी के लिए तैयार हो गई.






