‘मेरे लिए थोड़ी इज्जत तो बनती थी’, रिटायरमेंट पर बोले युवराज सिंह, विराट कोहली और रवि शास्त्री पर फूटा गुस्सा

0

Yuvraj Singh on Virat Kohli: युवराज सिंह ने स्पोर्ट्स तक के साथ पॉडकास्ट में खुलासा किया है कि उन्हें धोनी से पता चला था कि उनका अब टीम में चयन नहीं किया जाएगा. पॉडकास्ट में बातचीत में युवी ने कहा कि जब वो टीम से अंदर -बाहर हो रहे थे तो उस समय न तो उस समय के कप्तान विराट कोहली और कोच  रवि शास्त्री ने उनसे सीधे बात की थी. युवी ने इस बारे में कहा, उस समय मुझे लगा कि मैं बीच में फंस गया हूं.. मुझे कुछ समय नहीं आ रहा था. मैंने देश के लिए इतना क्रिकेट खेला है. मेरे लिए थोड़ी इज्जत और साफ बात तो बनती थी. लेकिन किसी ने भी मुझे कुछ नहीं बताया बस टीम से अंदर और बाहर करते रहे.

Latest and Breaking News on NDTV

धोनी ने फोन कर बताया 

युवी ने पॉडकास्ट में खुलासा किया कि माही ने मुझे फोन किया और बताया कि अब टीम मैनेजमेंट मेरे बारे में नहीं सोच रहा है. उस समय धोनी टीम के कप्तान नहीं थे लेकिन उन्होंने इस पूरी स्थिति पर अपनी नजर बनाए रखी थी. युवी ने कहा कि, धोनी से बात हुई जिसके बाद मुझे सही नजरिया मिला था. माही ने मुझसे साफ कहा कि, ”   अब चयनकर्ता मेरी तरफ नहीं देख रहे हैं. मैं उनकी योजनाओं का हिस्सा नहीं हूं.” मुझे इस बात का दुख है कि कोच और कप्तान ने वह स्पष्टता नहीं दी जो धोनी ने मुझे दी.

फिटनेस का हवाला देखकर संन्यास लेने के लिए मजबूर किया गया

युवी ने पॉडकास्ट ये भी कहा कि, “मेरी फिटनेस का हवाला देखकर मुझे मैनेजमेंट ने संन्यास लेने के लिए मजबूर किया. युवराज सिंह ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उनसे कहा गया था कि अगर यो-यो टेस्ट में मैं फेल होता हूं तो उन्हें क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए. इसपर मैंने उन्हें जवाब दिया था और कहा था कि संन्यास लेना या नहीं लेना यह मेरा अपना फैसला होगा नाकि किसी के कहने पर मैं ऐसा करुंगा. मैंने ये भी उनसे कहा था कि टीम में खेलाना या नहीं खेला, यह टीम मैनेजमेंट का फैसला होना चाहिए ना कि मेरे संन्यास के बारे में फैसला करने का.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here