राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी…

0

रायपुर: राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक विनायक शर्मा को अपर कलेक्टर MCB बनाया गया है।

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को कहां हुआ ट्रांसफर देखें


विनायक शर्मा, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी, भरतपुर जिले का अपर कलेक्टर
ममता यादव, संयुक्त कलेक्टर, बिलासपुर

माधुरी सोम ठाकुर, संयुक्ल कलेक्टर, कोरबा

स्निग्धा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर, जांजगीर चांपा

अशोक कुमार मार्बल, डिप्टी कलेक्टर, सारंगढ़, बिलाईगढ़

गीता रायस्त उपायुक्त संभागीय आयुक्त कार्यालय, बस्तर संभाग, जगदलपुर

 

छत्तीसगढ़ में हुआ प्रशासनिक फेरबदल
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग में बदलाव किया है. छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मुकेश कुमार बंसल को सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए आईएएस अधिकारी रजत कुमार सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार वाणिज्य एवं उद्योग (रेल परियोजनायें) विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here