छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, गरज-चमक शुरू, छाई काली घटा…

0

रायपुर: राजधानी में गरज-चमक हो रही है, इसी के साथ काली घटा छाई हुई है। प्रदेश में आज मौसम का मिजाज बदल गया है। बलरामपुर जिले में सुबह सुबह जमकर ओले गिरे। ओलावृष्टि से लहसुनपाट और सामरीपाट का इलाका कश्मीर की तरह नजर आने लगा। वहीं ओले से आम, महुआ और सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचा है। पेंड्रा में भी जमकर बारिश हुई है।

जिससे तापमान में गिरावट आई है। बता दें कि, शुक्रवार और शनिवार को सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कई स्थानों पर बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। वहीं रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

प्रदेश से होकर गुजर रही टर्फ लाइन (द्रोणिका) और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण समुद्र से नमी आ रही है। इसके असर से रायपुर में गर्मी में थोड़ी कमी आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here